उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने TGT और PGT परीक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम स्पष्ट कर दिया है। ध्यान रहे, परीक्षा में इस भाग से कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। आइए देखते हैं आधिकारिक सिलेबस में क्या-क्या शामिल है:
📌 पाठ्यक्रम का विस्तृत विवरण:
इकाई 1: समसामयिकी
- राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएँ
इकाई 2: भारतीय इतिहास, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, भारत का भूगोल
- भारतीय इतिहास एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन
- भारतीय संविधान एवं राज व्यवस्था, शैक्षिक व्यवस्था से संबंधित विधिक एवं संवैधानिक विकास (शिक्षक भर्ती के लिए अति महत्वपूर्ण)
- भारत का सामान्य भूगोल एवं जनसंख्या
इकाई 3: सामान्य विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी
- सामान्य विज्ञान समसामयिक संदर्भ में प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण
- मानव स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (विटामिन, खनिज, रोग, अल्पताजन्य रोग, हार्मोन्स, एन्जाइम)
- कम्प्यूटर और इन्टरनेट शब्दावली
- आई० सी० टी० (ICT) के अनुप्रयोग
- शैक्षिक प्रौद्योगिकी में विकास
💡 RojgarResults Tip: इस सिलेबस में 'शैक्षिक व्यवस्था से संबंधित संवैधानिक विकास' और 'शैक्षिक प्रौद्योगिकी (ICT)' जैसे टॉपिक्स को विशेष रूप से जोड़ा गया है। इन पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाएं!