🔥 Breaking News

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा समस्याओं के संबंध ज्ञापन दिया था , बीएसए महोदय द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र एवं निर्देश जारी किया गया है

स्कूलों में शहीदों पर आधारित नाटक कराए जाएं: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

 

राज्यपाल ने बच्चों, युवाओं और महिलाओं को रुचि के अनुसार रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने पर दिया जोर

 
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ के जन भवन में केंद्र की शासी निकाय की बैठक हुई。 बैठक में राज्यपाल ने बच्चों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के जीवन पर आधारित नाटक तैयार कर विद्यालयों में मंचन कराने के निर्देश दिए。


राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति, इतिहास और महान व्यक्तित्वों से जोड़ना जरूरी है。 उन्होंने छोटे बच्चों के लिए स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान पर नाटक तैयार कर विभिन्न विद्यालयों में भेजने को कहा。 जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में भी केंद्र की ओर से ऐसे नाटक आयोजित कराने के निर्देश दिए गए。 उन्होंने गुजरात में विद्यालयों में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा कि नाटक के माध्यम से बच्चों को संस्कृति, इतिहास और सामाजिक विषयों की जानकारी मनोरंजक तरीके से दी जा सकती है。

📌 Recent Posts

Loading Latest Updates...